गरिमा का हुआ नेशनल क्रिकेट अकादमी कैम्प में चयन
कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की क्रिकेटर गरिमा यादव का चयन बीसीसीआई के अंडर-23 इमर्जिंग प्लेयर्स के लिए हुआ है। अब वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कैम्प में हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश से गरिमा के अलावा मुस्कान मलिक और वर्निका चौधरी को भी इस कैम्प में जगह मिली है।गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ बल्लेबाज और बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी हैं। उन्होंने सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश की अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। इसी आधार पर उनका चयन हुआ है। इससे पहले भी गरिमा का चयन बीसीसीआई की ओर से आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी और मल्टी-डे प्रतियोगिताओं के लिए किया जा चुका है। अब वह 14 जुलाई से 6 अगस्त तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.