प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड सोशल साइंस के छात्रों ने बीबीएस इंस्टीट्यूट में आयोजित इंट्रा सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। पहली बार भाग लेते हुए गरिमा, सिद्धांत और सौम्या की टीम ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर बेस्ट मेमोरियल अवॉर्ड जीता। वहीं ऋषिका, वेदांत और मांडवी की टीम ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। दोनों टीमों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्रबंधक कविंद्र प्रताप सिंह और प्राचार्य अजीत सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...