गरही थाना क्षेत्र में वारंटियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पुलिस की कार्रवाई तेज
जमुई, मार्च 26 -- खैरा । निज संवाददाता प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना के एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर वारंटियों के घर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार दरिमा गांव निवासी छोटू यादव, पिता गंगाधर यादव तथा रोपबेल गांव निवासी शिबू साव, पिता लट्टू साव के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। दोनों के फरार रहने के कारण उनके घर पर इश्तिहार चिपकाया गया है। पुलिस ने बताया कि अगर वारंटी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। गरही थाना पुलिस द्वारा लगातार फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.