जमुई, जून 24 -- खैरा। निज प्रतिनिधि खैरा प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गरही डैम से पश्चिमी किनारे पर स्थित 'बूढ़ा बाबा गरीब नवाज' की मजार पर सातवीं मोहर्रम के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी मन्नत पूरी होने की खुशी में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने यहां पहुंचकर अपनी श्रद्धा निवेदित की। मेले में जमुई के अलावा शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और झारखंड के सीमावर्ती जिला गिरिडीह से 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सर्वधर्म समभाव की मिसाल पेश करते हुए सभी धर्मों के लोग यहां अपने परिजनों और मित्रों के साथ पहुंचे। मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने खस्सी और मुर्गे की कुर्बानी देकर नियाज और फातिहा कराया और प्रसाद (तबर्रुक/शीरानी) वितरित किया। यह भी पढ़ें- हथुआ के मधवालाल उर्स मेले में उमड़ा जायरीनों...