गरही डैम से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका
जमुई, अगस्त 13 -- खैरा । निज संवाददाता हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गरही क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जमुई के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देश पर आयोजित कार्यक्त्रम में एसएसबी के जवानों के साथ गरही थाना पुलिस, शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं और ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्त्रम का शुभारंभ सहायक कमांडेंट अरुण कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद गरही डैम से गरही इस्लामनगर होते हुए "ए" समवाय परासी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- 'हर घर तिरंगा अभियान - 2026 के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.