मुजफ्फरपुर, मई 20 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता गरहां थाना क्षेत्र के सनाठी पुल के पास मंगलवार सुबह हथियार के बल पर हुई लूट में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास नकद, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और एक चाकू बरामद किया गया है। गरहां थानेदार सेंटू कुमार ने बताया कि गरहां के सनाठी निवासी सचिन कुमार और हथौड़ी थाने के सहीला बल्ली निवासी सुधांशु कुमार को दबोच लिया गया है। तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।मामले को लेकर हथौड़ी थाने के महुली निवासी राजा कुमार और अंतेश कुमार ने केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- गरहां में चाकू मारकर युवकों से लूट मामले में दो बदमाश गिरफ्तार दोनों पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि 20 मई की सु...