गरहां-औराई पथ निर्माण के लिए 9 मौजों की रिपोर्ट सौंपी
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बागमती नदी पर उच्च स्तरीय पुल व गरहां (एनएच-57)-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ (21.30 किमी) के निर्माण की प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर इलाके के नौ मौजों से संबंधित रिपोर्ट विभाग को सौंपी गई है।औराई के सीओ ने परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि की नगर निकायों से दूरी संबंधी जांच प्रतिवेदन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंप दी है। यह रिपोर्ट भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत मुआवजे के सही निर्धारण के लिए तैयार की गई है। राजस्व कर्मचारियों की जांच के आधार पर प्रभावित नौ मुख्य मौजों की नगर निगम से दूरी स्पष्ट की गई है। इसमें नरहर की दूरी 25 किमी, अमनौर 27 किमी, अतरार 28 किमी, महरौली उर्फ मधौली 30 किमी, बड़ा खुर्द व बभनगामा 31 किमी, चहुंटा उर्फ बसंतरम व मकसूदपुर 32 किमी और सौली 33 किमी दूर है। अब मुआवजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.