रामगढ़, अप्रैल 21 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी ओपी क्षेत्र के गरसुल्ला गांव के शिव मंदिर में युवकों के जमावड़े की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस पर मंगलवार की शाम पुलिस टीम की ओर से जांच की गई। जिसमें तलाशी के दौरान किसी युवक के पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच पड़ताल कर सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने हिदायत दी कि बेवजह यहां अड्डेबाजी ना करें। इस काम मे थाना प्रभारी रंथू उरांव, एसआई राशिक किस्कू, एसआई केके दुबे सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...