देवरिया, अप्रैल 20 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर मझौलीराज के वार्ड नम्बर 6 स्थित शाही चौक पर छह दिन पूर्व एक चाय दुकानदार के साथ मारपीट और गरम तेल फेंकने के मामले में पुलिस ने दूसरे वार्ड के एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। वार्ड नम्बर छह निवासी मेन रोड शाही चौक निवासी बबलू मद्धेशिया पुत्र स्व. महेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 12 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह अपनी चाय-पकौड़ी की दुकान पर था।इसी दौरान वार्ड नम्बर 8 टेढ़ी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और पकौड़ी व पानी लेकर खाने-पीने लगा। जब दुकानदार ने दुकान बंद करने से पहले पैसे मांगे, तो वह व्यक्ति भुगतान करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दुकानदार के छोटे भाई रतन पर गरम...