फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में अचानक बढ़ी तपिश का असर अब बिजली की खपत पर होने लगा है। शहर में पिछले पांच दिनों के दौरान बिजली की खपत में करीब डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो इस माह के अंत तक बिजली की खपत फरवरी के मुकाबले लगभग दोगुनी हो सकती है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) आमतौर पर एक अप्रैल से गर्मी के मौसम की शुरुआत मानता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मौसम में बदलाव के कारण मार्च माह में ही तापमान बढ़ने लगता है। इस बार भी मार्च के पहले सप्ताह से ही दिन में गर्मी महसूस होने लगी है, जिसका असर बिजली की मांग पर पड़ रहा है।गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों ने अपने घरों में पंखों के साथ-साथ एसी (एयर कंडीशनर) भी चलाने शुरू कर दिए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.