साहिबगंज, फरवरी 11 -- साहिबगंज। जिला कृषि विभाग व आत्मा की ओर से संचालित योजनाओं व कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित डीसी कक्ष में बुधवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि से संबंधित विभिन्न योजना मसलन, रबी बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड व मिट्टी नमूना संग्रह, किसान क्रेडिट कार्ड, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, प्रति बूंद अधिक फसल, डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान समृद्धि योजना, आत्मा एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी । बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत आने वाले गरमा मूंग व मक्का फसल की व्यापक तैयारी के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया । डीसी ने नये संकुल का चयन कर बीज वितरण करने का निदेश दिया ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.