गरमा मूंग की खेती से किसान की बढ़ी आय
चाईबासा, जुलाई 28 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के कुन्दुबेड़ा गांव के किसान लक्ष्मी नारायण पुरती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में गरमा मूंग की वैज्ञानिक खेती कर बेहतर आय अर्जित की है। उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे फसल विविधीकरण का सफल उदाहरण बताया, जबकि कृषि विभाग ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की। जानकारी के अनुसार, पुरती नेे 0.4 हेक्टेयर में गरमा मूंग की खेती की, जिससे 4.96 क्विंटल उत्पादन हुआ। करीब Rs.8,000 की लागत पर उन्हें Rs.39,680 का सकल प्रतिफल मिला, जो धान की खेती की तुलना में लगभग Rs.24,680 अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.