नवादा, मई 7 -- बदलते मौसम के कारण नवादा जिले के गरमा मक्का के खेतों में धड़ छेदक कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। वैकल्पिक कृषि के तहत जिले में गरमा खेती को जिला कृषि विभाग द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों ने भी रुचि दिखानी शुरू कर दी है, लेकिन इस बीच मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण एक गंभीर समस्या उठ खड़ी हुई है। गरमा मक्के की फसल में धड़ छेदक कीट के प्रकोप से किसानों में निराशा है, जबकि गरमा मूंग की फसल में भी भुसका का असर दिखने से किसानों में निराशा है। निराशाजनक तो यह है कि इसके अलावा भिंडी, बैगन आदि की खेती पर भी कीटों ने धावा बोल दिया है। मक्के के पौधों में धड़छेदक कीट गब्भा यानी फसल के मुलायम मध्य भाग को खाकर बर्बाद कर रहा है, तो मूंग फसल के पत्तों को सफेद मक्खी द्वारा चूस लिए जाने के कारण पूरी लत्त ही पीला हो कर सूख जा रही है। भिंडी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.