खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में देर से उपलब्ध हुई गरमा बीज के वितरण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में लक्ष्य के 60 प्रतिशत बीज का वितरण कर लिया गया है। हालांकि इसे शत प्रतिशत करने के लिए लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिले के किसानों को अनुदानित दरों पर गरमा बीज यानि मूंग, मक्का व उड़द के बीज लेने के लिए पहले ऑनलाईन आवेदन करना पड़ता है। ऑनलाईन आवेदन के बाद कृषि समन्वयकों द्वारा बीज वितरण के लिए अग्रसारित किया जा रहा है। इसके बाद संबंधित स्थलों से किसान अनुदानित दरों पर बीज ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- पोर्टल पर बुकिंग के बाद ही अनुदान पर मिलेगा बिज बताया जा रहा हे कि जिले में 437 क्विंटल बीज के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 254 विक्ंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। अब तक ...