औरंगाबाद, मार्च 13 -- नवीनगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन परिसर में शुक्रवार को गरमा फसल की उन्नत खेती को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन कृषि समन्वयक वीरेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह, संतन सिंह, सूर्यवंश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मंटू सिंह तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक राहुल कुमार निराला उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान किसानों ने गरमा फसल के मौसम में खाद और बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि समय पर और उचित दर पर खाद-बीज नहीं मिलने से खेती प्रभावित होती है। किसानों ने राज्य सरकार से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की भी मांग की। अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.