सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। जिले में इस वर्ष साठी धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। बदलते मौसम और अनिश्चित मानसून को देखते हुए किसानों को कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में साठी धान को एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने लाया गया है। जो 60 से 65 दिनों में तैयार हो जाती है। विभाग ने इस वर्ष जिले में छह हजार हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार साठी धान भदई फसल के अंतर्गत आती है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी कम अवधि है। जहां सामान्य धान की फसल को पकने में चार से पांच महीने का समय लगता है। वहीं साठी धान दो महीने के भीतर तैयार होकर किसानों को जल्दी उपज उपलब्ध कराती है। इससे किसानों को समय की बचत के साथ-साथ जोख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.