गरमा धान की कटनी में जुटे हैं किसान
घाटशिला, मई 13 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसान इन दिनों गरमा धान की कटनी करने में जुटे हैं। अनेक गांवों में छोटे किसान मजदूरों से गरमा धान की कटनी करवा रहे हैं। वहीं बड़े किसान कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन से धान की कटनी करवा रहे हैं। इस प्रखंड में किसानों ने बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती की है। खेतों में धान की फसल पक कर तैयार है। धान की फसल को हाथियों से भी नुकसान होने का खतरा है। इसलिए किसान जल्द से जल्द धान की कटनी करवा रहे हैं। प्रखंड के सरडीहा पंचायत में अनेक किसान कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन से धान की कटनी करवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: गरमा धान की कटनी में जुटे हैं किसान पाकुड़िया के किसान तापस कुमार महतो ने बताया कि फिलहाल धान की उचित कीमत नहीं मिल रही है। इसलिए धान को घर में रखा जाएगा। उचित कीमत मिलेगी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.