पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मौसम गरमाने लगा है। शुक्रवार को दिन भर कड़ी धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर मे लोगों की आवाजाही कम रही। हालांकि शाम 4 बजे के बाद लोगों की चहल पहल बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले 24 घंटे बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 से 9 अप्रैल के लिए येलो अर्लट जारी किया गया है। इन दिनों हवा, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना बताई जा रही है। शुक्रवार को 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा बहने से गर्मी की तपिश और बढ़ गई। पछिया हवा बहने से खेतों में नमी भी गायब होने लगी है। किसान मक्का की खेत में नमी कायम रखने के लिए पटवन करने मे लगे हैं। पाट एवं मूंग की फसल लगाने के लिए खेत में नमी बरकरार रखने के लिए खेत में पटवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.