नैनीताल, फरवरी 1 -- भवाली। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी के सम्मान में 5 फरवरी को गरमपानी में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। खैरना बाजार से गरमपानी तक बाइक व कार रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक शामिल होंगे। सोमवारी आश्रम में खिचड़ी भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। रैली के दौरान पार्टी के झंडों और नारों के साथ युवा शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने उनपर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...