नैनीताल, नवम्बर 17 -- गरमपानी। भाजपा मंडल गरमपानी में नव नियुक्त प्रभारी मनोज भट्ट के पहली बार आगमन पर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रभारी मनोज भट्ट ने कहा कि 2027 में पार्टी की सफलता को सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ सक्रिय रहें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील की। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, त्रिभुवन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, उमेश बर्गली, योगेश ढौंडियाल, अनिल बुढ़लाकोटी, दीवान जलाल, टीका जलाल, गोधन सिंह, भुवन चंद्र, निर्मला जीना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.