नैनीताल, अप्रैल 2 -- गरमपानी। राजस्व और परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाकर 8 वाहनों का चालान और दो को सीज कर दिया। शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर चलाए अभियान का नेतृत्व कैंची धाम के तहसीलदार बीसी भंडारी और परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने किया। टीम ने भार क्षमता से अधिक उपखनिज ले जाने पर 8 वाहनों का चालान किया। वहीं, भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर दो छोटे वाहनों के दस्तावेजों में अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों को सीज कर तहसील परिसर में खड़ा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.