नैनीताल, जनवरी 5 -- गरमपानी। गरमपानी-खैरना बाजार में बीती रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गुलदार बाजार में घूमता नजर आया। यह पूरी घटना बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। व्यापारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गुलदार एक लावारिस कुत्ते पर झपटते हुए दिख रहा है। घटना के बाद दुकानदार और स्थानीय लोग रात के समय घरों और बाजार से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। बाजारवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.