नैनीताल, मार्च 17 -- गरमपानी, संवाददाता। कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले लगातार जाम का असर अब गरमपानी बाजार के व्यापार पर साफ दिखने लगा है। मंगलवार को इस समस्या को लेकर गरमपानी के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान बारगल गीता पाठक के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भगवती भाकुनी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें व्यापारियों ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव, पूर्ण डायवर्जन के बजाय रोटेशन प्रणाली लागू करने और गरमपानी बाजार तक पर्यटकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल या होमगार्ड तैनात करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में त्रिभुवन पाठक, आशीष पांडे, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, गगन त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.