गरमपानी: शिक्षकों की नियुक्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने निकाली रैली
नैनीताल, मई 21 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट इंटर कॉलेज में विज्ञान विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जल्द शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन को चेताया।प्रदर्शन और रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, अभिभावक और ग्रामीण शामिल रहे। कहा कि विद्यालय में लंबे समय से जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे विषयों के अध्यापक नहीं हैं। जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। कई बार विभाग और प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.