कटिहार, जून 27 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: खान व भूतत्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार रविवार को कैपिटल एक्स्प्रेस से कटिहार पहुंचेंगे l अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बताया कि प्रभारी मंत्री गरभेली पंचायत जाएंगे l यहां प्रभारी मंत्री प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले मन की बात सुनेंगे l साथ ही पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे l पंचायतों में लगे सहयोग शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन तथा उसपर विभागीय स्तर से की जा रही कार्रवाई और निष्पादित मामलों की जानकारी भी लेंगे l प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है l गरभेली से वापस लौटने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक भी करेंगे l यह भी पढ़ें- Bhagalpur News खान व भूतत्व मंत्री सह जिले के प...