मुंबई।, सितम्बर 13 -- महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने के मुद्दे ने सियासात को गरमा दिया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इसपर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने सार्वजनिक रूप से कहा कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए। इस सबके बीच भाजपा इस मुद्दे को नरम करने की कोशिश करती दिख रही है। मुख्यमंत्री की पत्नी के बयान ने भाजपा को उलझन में डाल दिया है। आपको बता दें कि नवरात्रि समारोह से पहले VHP कार्यकर्ता गरबा और डांडिया कार्यक्रमों के आयोजकों को हिदायत देते नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि वे कार्यक्रम स्थल पर मुसलमानों के प्रवेश को रोकें और आधार कार्ड के जरिए ही इसमें शामिल होने वालों की पहचान सुनिश्चित करें। उन्होंने डांडिया में शामिल होने वालों को माथे पर तिलक लगान...