गरबा में गर्लफ्रेंड ने दूसरे लड़के संग किया डांस, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने खाया जहर; मौत
इंदौर, अक्टूबर 21 -- इंदौर में 23 साल के युवक चिराग द्वारा जहर खाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गरबा नाइट के बाद चिराग का अपनी प्रेमिका के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने जहर खा लिया। दोस्तों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और दोस्तों ने चौराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। 'जस्टिस फॉर चिराग' के पोस्टर लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों द्वारा युवती के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की जा रही है।गरबा खेलने को लेकर प्रेमी-प्रेमिका में हुआ था विवाद प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार को चिराग ने निशा को एक अन्य युवक के साथ गरबा खेलते हुए देख लिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर चिराग ने जहरीला पदार्थ खा लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.