गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्तौल लहराकर बनाई रील; वीडियो वायरल होने पर बवाल
बिलासपुर, अक्टूबर 8 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कियां गरबा ड्रेस में गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में सिगरेट और पिस्तौल भी दिखाई दे रही है। रील वायरल होने के बाद गरबा और धार्मिक संस्कृति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने सिगरेट पीने और गन कल्चर को बढ़ावा बताते हुए नाराजगी जताई है और एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कियां हाइवे के किनारे दिखाई देती हैं। तेज म्यूजिक के साथ बैकग्राउंड की इस वीडियो में बाइक सवार लड़के भी हैं। वीडियो में आगे एक लड़की को सिगरेट पीते-पीते धुएं के छल्ले बनाते दिखाया जाता है। वहीं एक अन्य लड़की पिस्तौल लहराती दिखाई देती है। बजरंग दल और अन्य कार्यकर्ताओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.