नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- वैसे तो गरबा-डांडिया गुजरात में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम है। जिसमें ज्यादा संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं और बड़े-बड़े ग्रुप बनाकर डांस करते हैं। गरबा डांडिया नाइट के लिए महिलाएं अपने लुक को महीनों पहले से ही प्लान करना शुरू कर देती हैं। ज्यादातर लड़कियां डांडिया नाइट पर ट्रेडिशनल चनिया चोली छोड़कर फ्यूजन लुक क्रिएट करती हैं। किसी भी लुक में जितना ज्यादा जरूरी आउटफिट होती है उससे कई ज्यादा जरूरी उसे सही तरह से स्टाइल करना होता है। लुक को खास बनाने के लिए हेयरस्टाइल सही होना बहुत जरूरी है। हर आउटफिट पर अगर आप बालों को खुला रख लेती हैं तो लुक कभी नया नहीं दिखेगा। अगर आप कुछ नया चाहती हैं तो इस बार गरबा-डांडिया नाइट पर अच्छे हेयरस्टाइल को बनाएं। यहां सीखिए दो तरह से हेयरस्टाइल बनाने का तरीका। कलरफुल धागे से पहला...