गरबा एक्सप्रेस में मिले पांच नाबालिग, ट्रैफिकर गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- मिर्जापुर, हिन्दुस्तान संवाद। हावड़ा से गांधीधाम जा रही गरबा एक्सप्रेस में मंगलवार की सुबह दस बजे चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने पांच नाबालिग बच्चे बरामद किया। बच्चों को बालश्रम के लिए गुजरात लेकर जा रहे ट्रैफिकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्पडेस्क को सुपुर्द कर दिया है।
आरपीएफ की कार्रवाई आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि रेलवे पुलिस एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) टीम के साथ सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। तभी हावड़ा से गांधीधाम जा रही गरबा एक्सप्रेस ट्रेन का स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ठहराव हुआ। टीम ने ट्रेन में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम को ट्रेन में एक व्यक्ति के साथ पांच नाबालिग बच्चे मिले। पूछताछ में बच्चों को गांधीधाम ले जाने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.