वाराणसी, मई 26 -- पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा थानाक्षेत्र के गरथमा बाजार में सोमवार रात फास्ट फूड की दुकान पर मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में पीटकर सराय शेखलार्ड निवासी लक्की पांडेय को घायल कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह बाबतपुर स्थित अपने बुआ के घर से वापस जा रहा था। गरथमा बाजार में फास्ट फूड की दुकान पर रुका, तभी पहले से घात लगाकर खड़े युवकों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...