वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को शहर के मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और देखते ही देखते तेज हवा ने रफ्तार पकड़ ली। 42 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा। इसी दौरान बूंदाबादी के कारण दिन के तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही आम के बौरों को भारी नुकसान हुआ। बाग-बगीचों में पेड़ों के नीचे गिरे बौर इस बदलाव की कहानी बयां करते नजर आए। पूर्वानुमान के अनुसार सुबह करीब चार बजे मौसम ने रंग बदला। गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबादी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। लोगों को पंखा बंद करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...