आजमगढ़, मई 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं दोपहर से निकली धूप से लोग परेशान हो गए। रविवार को अधिकत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने अभी पांच दिन तक जिले में बारिश की संभावना जता रहे हैं। पिछले एक पखवारा से लोग भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान थे। इंसान से लेकर पशु-पक्षि तक बेहाल थे। 29 अप्रैल को तेज आंधी संग हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सभी लोग मौसम के परिवर्तन के साथ ही बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दो दिनों से बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। कभी तेज धूप तो कभी बादल के साथ हवाएं चल रही थी। रविवार की सुबह तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई. यह भी पढ़ें- गरज-चमक के साथ बारिश से मौसम हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.