आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़। तीन दिन बाद जिले में रविवार को सुबह अचानक मौसम परिवर्तित हो गया। आसमान पर काले बादल छाने के साथ ही तेज हवा संग बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। हवा और बारिश के चलते कई जगह पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली के तार टूट गए। जिससे नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। पूर्वाह्न 11 बजे बादल छटते ही हल्की धूप निकली। जिले में 30 अप्रैल को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद से मौसम परिवर्तित हो गया। कभी तेज धूप तो कभी आसमान पर बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। यह भी पढ़ें- दक्षिणांचल में आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और बिजली खंभे बादलों के चलते तीन दिनों से लोग बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। रविवार की सुबह तेज हवा के साथ आसमान पर काले बादल छा गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.