गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
अलीगढ़, अगस्त 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश के अलर्ट के बाद भी सोमवार को बादल नहीं बरसे। हवा भी थमी रही, जिससे उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी में लोग दिनभर परेशान रहे। घर, दफ्तर व खुले स्थानों पर भी बेचैनी महसूस हुई। कूलर, पंखे भी राहत नहीं दे पाए। मौसम विभाग ने अब मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सावन के महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे लोगों को बादलों की बेरुखी निराश कर रही है। आसमान में बादल छा तो जाते हैं, पर बरसते नहीं। सोमवार को भी बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल का मौसम; अच्छी बारिश का येलो अलर्ट, 43degC जैसी गर्मी ने किया बेहाल बीच-बीच में बारिश के आसार भी बने, लेकिन देर शाम तक एक बूंद भी नहीं टपकी। हवा थमी रहने से दिनभर उमस भरी गर्मी मुश्किलें बढ़ाती रही। मौसम विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.