अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली। सुबह दिन निकलते ही आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को अचानक सर्दी जैसा अहसास होने लगा। सुबह करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक भी देखने को मिली। तेज हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। खास बात यह रही कि इस बदलाव के चलते तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम एकदम ठंडा हो गया। मौसम में बदलाव के चलते लोग जहां एक ओर गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे, वहीं ठंडी हवाओं ने उन्हें जैकेट और स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया। सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान ...