अमरोहा, मई 5 -- रविवार आधी रात के बाद से जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। किसानों के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित रही। फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। रविवार शाम से आसमान में बादल उमड़ने लगे। आधी रात के बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सोमवार सुबह तक रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- देर शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया। किसानों के लिए भी बारिश राहतभरी खबर लेकर आई। इस समय हुई वर्षा फसलों के लि...