कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। सोमवार सुबह 08:30 बजे तक 63 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम छह बजे तक कुल 70 मिमी बारिश हो चुकी थी। बादलों के निचाई पर आ जाने के कारण गरज-चमक ने लोगों को डरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार छह अगस्त तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 70 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी थी। कैंट क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बरसात हुई। सोमवार को सुबह से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। करीब तीन बजे से घने बादल छा गए। चार बजे से शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। सायं पांच बजे अचानक बादल नीचे की ओर खिसक आए...