गरज-चमक और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, पेड़ गिरा, सड़क पर जलजमाव
हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। सोमवार की शाम हजारीबाग में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज-चमक और आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत तो दी, लेकिन शहर की बदहाल व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी। शहर में जल जमाव हो गया है। तेज हवा के कारण सुरेश कॉलोनी में एक पेड़ गिर गया। टोटो के पास पेड़ गिरा। कुछ ही देर की बारिश में कई इलाकों में जलजमाव, बिजली बाधित होने और सड़क पर पेड़ गिरने जैसी समस्याएं सामने आ गईं। शाम करीब 4:30 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत तेज हवाओं के साथ अचानक अंधेरा छा गया और कुछ ही देर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से लोग परेशान थे। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.