जामताड़ा, मार्च 20 -- गरज के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ हुआ ठंडा, गर्मी से मिली राहत ​जामतड़ा, प्रतिनिधि।पिछले तीन-चार दिनों से जामताड़ा में मौसम का रूप अलग ही नजर आ रहा है। शुक्रवार की शाम तेज गरज के साथ झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। दिन भर धूप छांव और बादल छाए रहने की वजह से उमस की स्थिति बनी हुई थी। जिससे शाम में हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। वही बारिश होने की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है और लोग ठंडक महसूस करने लगे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में गर्जना के साथ हुई जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। इस झमाझम बारिश से जहाँ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश करीब आधे घंटे तक जारी रही। बारिश इतनी तेज थी कि कई जगह सड़कों पर जलजमाव की स्थित...