मधुबनी, जुलाई 5 -- मधुबनी , हिन्दुस्तान टीम । गरज के साथ रविवार सुबह में हुई झमाझम बारिश। इससे लोगों को भीषण गर्मी से मिली थोड़ी राहत। लेकिन धूप निकलने से फिर उमस बढ़ गई। ठनका गिरने से कुछ फीडर की बिजली कुछ देर के लिए बाधित हुई। इससे सुबह में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। वैसे सुबह में ही मौसम ठक होने पर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। मानसून के कमजोर पड़ने से जिले में इस बार अच्छी बारिश नहीं हो रही है। इससे किसान और आम आदमी चिंतित हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में मानसून पर भारी सूर्य की तपिश, गर्मी से लोग बेहाल; कब होगी बारिश लेकिन लोगों को 40 डिग्री से अधिक तापमान का अनुभव हो रहा था। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग द्...