अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने रविवार सुबह अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसी बीच कुछ देर के लिए गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को मौसम में आए इस बदलाव का साफ असर महसूस हुआ। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण वातावरण सुहावना हो गया। बाजारों और सड़कों पर भी लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव को लेकर संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावन...