फतेहपुर, जून 29 -- खखरेरू। नगर में अतिक्रमण के चलते आवागमन में होने वाली समस्याओं के चलते सोमवार को अभियान चलाया गया। नगर पंचायत, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने डाकघर से कटरा तिराहे तक अभियान चलाया। यहां पर कुछ अतिक्रमण कारियों द्वारा किए जाने वाले कब्जे पर बुलडोजर गरजते ही अन्य ने 24 घंटे में खुद ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। संयुक्त टीम द्वारा डाकघर के सामने व कटरा तिराहा पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। जिस पर दो दुकानों के अवैध हिस्से को जमींदोज करने के बाद अन्य दुकानदारों ने अधिकारियों से 24 घंटे का समय मांगा, आश्वस्त करते हुए कहा कि वह स्वयं ही अपना अतिक्रमण दिए गए समय के दौरान हटवा लेंगे। जिस पर उन्हे 24 घंटे की मोहलत देकर टीम वापस लौट गई। ईओ हरिगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना ही प्र...