गिरडीह, सितम्बर 28 -- खोरीमहुआ। धनवार विस क्षेत्र के डोरंडा मंडल अंतर्गत गरजासारण शक्ति केंद्र के चितरडीह स्थित बूथ संख्या 339 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाकुड़ विधायक शशिभूषण मेहता एवं डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय समेत मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों के साथ देश भर से सामने आने वाली प्रेरणादायक घटनाओं और उपलब्धियों को सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि मन की बात के माध्यम से संघर्ष, सफलता, नवाचार, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी कहानियां समाज के लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रामदयालुनगर मंडल के 71...