गरगा पुल जाम कर किसानों-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी, जेल भरो आंदोलन में सैकड़ों शामिल
बोकारो, अगस्त 10 -- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के समर्थन में सोमवार को चास स्थित गरगा पुल पर किसानों और मजदूरों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। आंदोलनकारियों ने चास-बोकारो मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- सेंट्रल ट्रेड यूनियनों का जेल भरो आंदोलन, साकची चौक पर दो घंटे से अधिक रहा जामप्रदर्शन का नेतृत्व प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के डीसी गोहाई, एक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर, एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, एआईयूटीसी के मोहन चौधरी, किसान सभा के विश्वनाथ बनर्जी, सकुर अंसारी और संयुक्त किसान मोर्चा के जगन्नाथ रजवार सहित अन्य नेताओं ने किया। नेताओं ने भारत-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.