बोकारो, मार्च 20 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र से गुजरनेवाले गरगा नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल नदी की करीब 100 एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा होने से नदी के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे है। अतिक्रमण के कारण नदी की चौड़ाई काफी कम हो चुकी है। यही नहीं चास नगर निगम क्षेत्र के नालों का पानी भी इसी नदी में प्रवाहित किए जाने से अब नदी का स्वरूप नाले में बदल चुका है। ऐसे में आमलोगों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर गरगा नदी अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चास अंचल की टीम ने मापी शुरू कर दी है। निगम चुनाव के कारण पिछले चार माह से नदी की जमीन मापी कार्य प्रभावित था। लेकिन गुरूवार से चास अंचलाधिकारी सेवा राम साहू के हस्तक्षेप के बाद पूर्व की बनी टीम कुछ नये राजस्व उप निरीक्षण सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.