बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित गरगा डैम में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक 17 वर्षीय युवक के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। झोपड़ी कॉलोनी निवासी गोलू कुमार अपने 5-6 दोस्तों के साथ घूमने के लिए डैम पहुंचा था। बताया जाता है कि झोपड़ी कॉलोनी और आजाद नगर के दोस्त साथ में घूमने के लिए आए थे। इसी दौरान कुछ दोस्तों ने डैम में नहाने का प्लान बनाया और सभी पानी में उतर गए। नहाने के दौरान गोलू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके एक दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बालीडीह थाना पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। वहीं खेतको से गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है। घटना के बाद से इलाके में माहौल गमगीन है और परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.