बोकारो, जुलाई 11 -- बारिश से जिले के कई हिस्सो में तैयार बिचड़ा खराब होने लगे हैं। ऐसे में किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता विवेक सिंह धर्मपुरा स्थित भेलवाडीह पहुंचकर किसानों से मिले। जहां उन्होंने खरीफ फसल की हो रही रोपनी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणो खेतो में तैयार बिचड़ा के खराब होने से परेशान हैं। किसानों को दुबारा बीज की जरूरत पड़ सकती है। किसानो ने खुद से बीज खरीदा अब बिचड़ा खराब होने पर स्थिति और खराब हो गई है। वर्तमान वित्तिय वर्ष 2025-26 के दौरान झारखंड का घोषित बजट 91 हजार करोड़ का बजट है। पहली तिमाही में सरकार केवल 13 प्रतिशत ही खर्च कर सकी है। वहीं झारखंड सरकार की ओर से 1 अप्रैल से 23 जून तक कृषि विभाग 1 भी रूपया खर्च नहीं कर पाया है। एक तरफ मुख्यमंत्री केंद्र से 1 लाख 36 हजार करोड़ रूपया केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.