बोकारो, जनवरी 2 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल की ओर से गरगा और सिंगारीजोरिया को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें अंचलाधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक और अमीन शामिल है। हल्का- 3 के राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, हल्का- 7 के राजस्व उप निरीक्षक आनंद भारती सहित तीन अमीन टीम में शामिल है। बनी टीम नदी की जमीन मापी करते हुए अवैध निर्माणों और कब्जों पर कार्रवाई करेगी। इससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बचाया जा सकेगा और नदी में प्रदूषण को रोका जा सकेगा। अभियान के तहत हल्का- 7 के सटे क्षेत्र से हल्का- 3 चिराचास पाण्डेय पुल तक नदी क्षेत्र की मापी होगी। शुक्रवार को अभियान जिले में एक कर्मचारी के निधन को लेकर बीच में ही रोक दी गई। हालांकि बनी टीम ने सोमवार से अभियान में तेजी करने की जानकारी दी है। अलग से भी इसमें कर्मियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.