नैनीताल, अप्रैल 23 -- भवाली। क्षेत्र के गरगांचल पर्वत स्थित मां चंडीधार देवी मंदिर परिसर में बाबा योगी रंगनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन किया गया। आयोजन श्री श्री 108 भंडारी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमद्भागवत पुराण का आयोजन किया गया। कथा वाचक मनोज कांडपाल ने भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों का महत्व बताया। मुख्य यजमान वीरेंद्र दत्त पांडे, उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य श्रद्धालु रहे। आयोजन को सफल बनाने में धीरज शर्मा, चेतन तिवारी, विजय पांडे आदि का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.